पंजाब

ट्रेन में अकेला सहमा खड़ा था मासूम, टीटीआई प्रेम और संजय कुमार ने बचा लिया, अब मिलेगा ईनाम, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

फिरोजपुर रेल मंडल के कर्मचारी न सिर्फ अपने काम के जरिए मंडल का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही उन्होंने एक मासूम बच्चे के साथ किया और उस मासूम की जिंदगी को बर्बाद होने से बचा लिया.

रेलवे अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या-02053 (हरिद्वार-अमृतसर जन शताब्दी) में दिनांक 08 जुलाई को टीटीआई प्रेम कुमार तथा संजय कुमार टिकट चेकिंग कर रहे थे. उनका मुख्यालय अमृतसर है. चेकिंग के दौरान उन्हें ट्रेन में एक अकेला बच्चा सहमा खड़ा मिला | उन्होंने जब बच्चे से पूछा तो उसने अपना नाम अरमान तथा पिता का नाम लियाकत अली बताया | उसने बताया कि वह सहारनपुर का रहने वाला है। दोनों टिकट चेकिंग स्टाफ ने बच्चे को लुधियाना में चाइल्ड हेल्पलाइन के स्वयंसेवकों को सौंप दिया । दोनों टीटीआई ने इस बच्चे को बचाने के लिए अद्भुत कार्य किया है । दोनों ने अपनी ड्यूटी ईमानदारीपूर्वक एवं अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण समर्पण दिखाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चेतन तनेजा ने उन्हें इस सराहनीय कार्य के लिए पुरूस्कार देने की घोषणा की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *