पंजाब

दो रेल अधिकारियों के बाद अब आरपीएफ जवान की भी मौत, रेलवे ने शांति के लिए किया यज्ञ

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

फिरोजपुर रेल मंडल के दो अधिकारियों के बाद अब एक आरपीएफ जवान की भी मौत हो गई है. इन मौतों से परेशान और आहत रेल अधिकारियों ने मंडल में शांति के लिए हवन यज्ञ किया.
मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि फिरोजपुर मंडल एक बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहा है । एक सप्ताह के अंतराल में मंडल ने दो उत्कृष्ट अधिकारियों के साथ-साथ एक आरपीएफ जवान का भी असमय निधन हो गया था |

उन्होंने बताया कि वेदों में कहा गया हैं कि सुख-शांति, स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना के लिए यज्ञ करना चाहिए । यज्ञ करने से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन तो मिलता ही है साथ ही किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा भी यज्ञ के प्रभाव से दूर हो जाती है । अतः मंडल की सुख-शांति एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण के सुरक्षित रहने हेतू दिनांक-25.06.2020 को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, फिरोजपुर में सुबह 9.30-11 बजे के बीच शांति यज्ञ का आयोजन आचार्य पंडित श्री राधे श्याम द्वारा किया गया |

उपरोक्त शांति यज्ञ में अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने उपस्थित होकर आहुति दान किया | इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *