देश

IIT ने बढ़ाई महिला सीटें, इसी सत्र से मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने महिलाओं की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सीटे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
IIT की ओर से कुल 779 सीटें बढ़ाई जा रही हैं। इन सीटों पर सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही प्रवेश ले सकेंगी। महिलाओं को इस सुविधा का लाभ इसी सत्र से मिलेगा। IIT में महिलाओं की सीटें बढ़ने से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिलाओं को और आगे आने का मौका मिलेगा। मल्टीनेशनल कंपनियों में भी महिलाओं की भागीदारी में इजाफा हो सकेगा।
बता दे कि IIT देश का सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान है। यहां से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पास आउट होते हैं। सफलता के मायने में सबसे आगे IIT के स्टूडेंट माने जाते हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों की भी पहली पसंद IIT के स्टूडेंट की होते हैं। इसके लिए हर साल लाखों विद्यार्थी परीक्षा में बैठते हैं लेकिन चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश मिल पाता है। इसी के चलते IIT में इस बार सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है जिससे महिला अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *