हरियाणा

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार

Share now

सोहना : पुलिस में सरभंगी चौक पर सरेआम जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया व उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया lपुलिस ने जुआरियों के पास से 6670रुपये बरामद किये l सभी को शनिवार की दोपहर को सोहना अदालत में पेश कर दिया.
जानकारी के अनुसार सोहना पुलिस को सूचना मिलेी पांच युवक सोहना के सरभंगी चौक पर खुलेआम जुआ खेल रहे हैं व हंगामा कर रहे हैं lइतला मिलने पर पुलिस की टीम ने सरभंगी चौक पर रेड की व वहां मौके से पहाड़ कॉलोनी निवासी प्रदीप, बलबीर ,दिनेश ,अमर सिंह, व राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी नानक को मौके पर गिरफ्तार कर लियाl आरोपी के पास से 6 670 रुपए वह ताश की गड्डी बरामद की.
थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है lवही उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें अदालत में जमानत पर छोड़ दिया lथाना प्रभारी ने स्पष्ट तौर पर कहा युवा सट्टे के खिलाफ पुलिस एक विशेष अभियान चलाएगी किसी भी सूरत में जुआरियों है सटोरियों को बख्शा नहीं जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *