हरियाणा

साउथ इंडियन थीम पर कैफेटेरिया का आयोजन

Share now

कुरुक्षेत्र, (ओहरी)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा साउथ इंडियन थीम पर कैफिटेरिया का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कैफिटेरिया के अंतर्गत थीम को ध्यान मे रखते हुए इडली सांभर बनाया गया। इसके साथ आंतरिक परिसज्जा भी साउथ इंडियन थीम के अनुसार की गई। इस मौक पर प्रो. पवन शर्मा ने छात्राओं के कुशल प्रयास की भरपूर सराहना की।
विभागाध्यक्षा प्रो. तरविन्द्रजीत कौर ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए उनकी पाक कला की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रो. नीरा वर्मा, निदेशक मानव संसाधन एवं विकास केन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विभाग के इस सफल आयोजन पर विभागाध्यक्ष, शिक्षकों व सभी छात्राओं को बधाई दी।
कैफिटेरिया विभाग की शिक्षक डॉ. अनु की देखरेख में सम्पन्न हुआ। विभाग के शिक्षक डॉ. देवेन्द्र कुमार, श्रीमती सुमन बाला, डॉ. निधि वत्स व श्रीमती शिवानी जैन ने कैफिटेरिया में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *