बिहार

यशवंत सिन्हा ने भाजपा छोड़ी, राजनीति से लिया संन्यास

Share now

दिवाकर, पटना
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश जैसे मंत्रालय संभालने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को आज अलविदा कह दिया। भाजपा छोड़ने के साथ ही यशवंत सिन्हा ने राजनीति को भी अलविदा कह दिया है। बता दें कि यशवंत सिन्हा पिछले काफी समय से नरेंद्र मोदी सरकार से नाराज चल रहे थे।
शनिवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के साथ ही राजनीति से भी संयास ले रहे हैं। यशवंत सिन्हा की नाराजगी आगामी चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ सकती है हालांकि उनके पुत्र जयंत सिन्हा नरेंद्र मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं। यशवंत सिन्हा का इस तरह से अचानक संन्यास लेना और भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *