हरियाणा

वरिष्ठ पत्रकारों ने विद्यार्थियों के साथ साझा किए अनुभव

कुरुक्षेत्र (ओहरी )

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के निदेशक प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने कहा है कि डिजिटल जनसम्पर्क के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनांए है। पत्रकारिता के विद्यार्थी नई तकनीक अपना सहयोगी बनाकर जनसम्पर्क के क्षेत्र में स्वयं सफल हो सकते हैं व एक अच्छे जनसम्पर्क कर्मी बन सकते हैं। वे शनिवार को जनसंचार दिवस पर जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग डिजिटल स्पेस से जुड़े हैं। ऐसे में लोगों तक सीधे पहुंचने के लिए जनसम्पर्क में डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग करना जरूरी है। जनसम्पर्क विभाग के निदेशक के रूप में अपने अनुभवों को सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का जनसम्पर्क विभाग डिजिटल स्पेस में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुआ है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर करीब 12 हजार लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया का हर एक व्यक्ति ग्राहक है। अपने विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए आज के समय में मीडिया प्रबंधन बेहद ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि भावी जनसम्पर्क कर्मियों को नई तकनीक का प्रयोग करते हुए सीधे लोगों को तक जुडऩे की जरूरत है। प्रो. शर्मा ने कहा कि मीडिया के सहयोग के कारण ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बारे में प्रकाशित होने वाली 89 प्रतिशत समाचार सकारात्क है। इसका पूरा श्रेय मीडिया को जाता है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बारे में धारणा बदल रही है। जिसके कारण हम एनआईआरएफ के बाद ए प्लस ग्रेड हासिल करने में सफल रहे हैं। जनसम्पर्क का कार्य मीडिया प्रबंधन है और इसकी आप सभी को जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का जनसम्पर्क विभाग डिजिटल स्पेस में अपना स्थान बनाने के लिए जल्द ही कुछ अन्य कार्यक्रम शुरु करेगा। इस मौके पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जनसम्पर्क दिवस की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि एक सफल पत्रकार ही सफल जनसम्पर्क कर्मी बन सकता है। इसलिए मीडिया के विद्यार्थियों को मीडिया की तकनीकी व्यावाहरिक बारीकियों को समझना चाहिए।
इस विशेष कार्यक्रम का संयोजन विभाग के शिक्षक डॉ. पी. कटारिया ने किया। इस मौके पर डॉ. सतीश किरण, रोशन मस्ताना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *