हरियाणा

रास्ते के दलदल में फंसकर भैंस की मौत 

सोहना, संजय राघव

सोहना  के गांव लाखुवास में एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली है l जहां रास्ते में भरी दलदल में फस जाने से  एक भैंस की मौत हो गई बताया जा रहा है कि गांव में पाइप डालने का काम चल रहा था ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है.

ग्राम वासियों का कहना है कि रास्ते को सही करने के कई बार ठेकेदार व पार्षद से कहा लेकिन उनकी लापरवाही के चलते गांव वासियों को उसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है lइस मामले में ग्राम वासियों ने एक शिकायत सोहना  पुलिस को दी है पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

गांव लाखु वास में शनिवार की सुबह गांव का युवक रंजीत अपनी भैंस को पास के गांव उदाका ले जा रहा था lउस दौरान उसकी भैंस रास्ते के दलदल में फंस गई  भेस की मौके पर ही मौत हो गई lभैंस की मौत होने के बाद ग्रामवासी गुस्से में आ गए इकट्ठा होकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की lवहीं ग्राम वासियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण  यह हादसा हुआ है lग्राम वासि सतीश ने बताया कि ने बताया कि कई बार रास्ते को सही करने की शिकायत सोहना परिषद पब्लिक हेल्थ व क्षेत्र के पार्षद से की है l लेकिन किसी ने भी इस मामले की तरफ ध्यान नहीं दिया lजिस कारण गांव वालों को इसका नुकसान उठाना पड़ा. इस हादसे के बाद ग्राम वासियों वासी तेजपाल ने एक शिकायत सोहना पुलिस को दी है lवही ग्राम वासियों वासियों ने बताया कि उनकी मांग है कि ठेकेदार व विभाग की लापरवाही  के कारण ऐसा हुआ है  उन पर करवाई होनी  चाहिये lउनकी लापरवाही की वजह से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है lवही ग्राम वासियों वासियों ने बताया कि इस रास्ते के कारण के बुजुर्गों बच्चे भी फिसल कर चोटिल हो चुके हैं.
इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि मामले की शिकायत पर भैंस का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है वहीं मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *