हरियाणा

आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी 90 सीटों पर करेगी विजय प्राप्त : सांसद चौधरी धर्मवीर

सोहना, संजय राघव
भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में 90 सीटों पर बीजेपी विजय प्राप्त करेगी क्योंकि विपक्ष एक भी सीट पर अपनी जीत का दावा नहीं कर रहा lसांसद सोहना में आयोजित प्रवास बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा के इस सदस्यता अभियान में पार्टी का उद्देश्य 20% कार्यकर्ताओं को बढ़ाना है जिसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील भी की.
प्रवास बैठक के दौरान भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर ने कहा कि अबकी बार विधानसभा चुनावों में 75 पार के टारगेट को पार्टी लेकर चल रही है lलेकिन बीजेपी सरकार 90 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी क्योंकि हरियाणा का विपक्ष एक भी सीट पर अपनी जीत का दावा नहीं कर रहा l इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रवास बैठक के तहत कार्यकर्ताओं को करीब 20% नए सदस्यों को बनाने के निर्देश दिए है l

इस दौरान कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार की नई योजनाएं व भविष्य में आने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को घर-घर जाकर बताएंगे lपार्टी में लगातार आ रहे अन्य पार्टियों की नेताओं से भीतरीघात के सवाल पर कहा कि जब सबकी सोच एक जैसी हो जाएगी तो भीतरीघात कोई खतरा ही नहीं रहेगा पार्टी को lइस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य संबंध में सरकार अलग तरीके से काम कर रही है व इस नए बजट के अनुसार 20% नई मेडिकल व पीजी पोस्ट क्रिएट की गई है ..प्राइवेट को भी इस कड़ी में मंजूरी दी गई है आने वाले समय में स्वास्थ्य संबंधी जो भी समस्या है वह दूर हो जाएंगे.
इस दौरान सांसद ने कहा कि इस समय जो व्यवस्था चल रही है वह 70 साल में पहले कभी भी नहीं देखी गई lयह व्यवस्था आने वाले वाले समय को देखकर की जा रही है इसी वजह से हर आदमी सरकार की नीति के साथ है इस मौके पर विधायक तेजपाल तंवर, संजय,समय सिंह भाटी, सुभाष बंसल,व्यापार मंड़ल संघ प्रधान मनोज ,जगविंदर खटाना, ओम भामला, बालू राम सैनी परिसद काउंसिलर, हरीश नंदा परिसद काउंसलर ,रामबीर सिंह, आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *