हरियाणा

दो पूर्व फौजियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

सोहना, संजय राघव

सोहना पलवल मार्ग पर विट कॉलेज के समीप एक तेज गति से आ रही कार ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लियाl इस हादसे में बाइक पर सवार दो पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में उन्हें गुडगांव में रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई lबताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक रोजका मेव औद्योगिक क्षेत्र में अपने नौकरी पर जा रहे थे इस दौरान ब्रिजा कार ने विट कॉलेज के सामने उन्हें टक्कर मार दी lमृतक गांव किरणकी के रहने वाले है lमौत के बाद पूरे गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ हैl पुलिस ने मौके पर जाकर ब्रिजा कार व उसके कार चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है.
जानकारी के अनुसार गांव किरण की निवासी गिरवर व जीतपाल पर जो कि भूतपूर्व सैनिक हैं वह रोज का मेंव औद्योगिक क्षेत्र में किसी कंपनी में कार्यरत हैं l नौकरी पर दोनों पूर्व सैनिक अपनी बाइक पर जा रहे थे जब वह विट कॉलेज के सामने पहुंचे उस समय एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारीl टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे वही मौके पर खड़ी पुलिस ने दोनों घायलों को उठाकर गुडगांवा इलाज के लिए भर्ती कराया lजहां पर दोनों की मौत हो गई मौत की खबर पाते ही गांव करण की में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया lमामले की खबर पाते ही सारा गांव सोहना दौड़ पड़ा.
सोहना थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम कराकर शवो को परिजनों के हवाले कर दिया है वही ब्रिजा कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है इस मामले में पुलिस ने ब्रिजा कार के चालक सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *