हरियाणा

सिलिकॉन डीजीज से बचने के लिए किया अवेयर

सोहना, संजय राघव 
लगातार बढ़ रहे सिलिकॉन डिजीज के मरीजों की संख्या को लेकर श्रम विभाग क्रेसर व भट्टो पर मजदूरों को जागरुक कर रहा है l विभाग की टीम ईट भट्ठों व क्रेसर पर जाकर मजदूरों को इस बीमारी सहित एड्स व अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक कर रहा है l

श्रम विभाग मजदूरों को मास्क लगाकर काम करने वह मांस नहीं लगाने पर उसके हानिकारक परिणाम के बारे में मजदूरों को इन कैंपों के माध्यम से जागरूक करा रहा है इस जागरूकता अभियान को लेकर सोहना के रायसीना जोन में श्रम विभाग ने एक कैंप का आयोजन किया लिए. मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी व एडस विभाग ने भी मजदूरों को गंभीर बीमारियों के बारे मे बतायाा l

इस मौके पर आए डॉक्टर ने बताया कि मजदूरों को अपने काम के साथ सेहत के प्रति भी जिम्मेवार रहना चाहिए इस मौके पर करीब 20 मजदूरों का ब्लड सैंपल लिया गया गया.

श्रम विभाग की टीम ने आज रायसिना कैसर जोन पर पहुंची जहां जाकर उन्होंने मजदूरों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां ली lइस मौके पर मजदूरों ने भी डॉक्टरों से सवाल जवाब किए व बीमारियों के लक्षण बताएं lइस मौके पर डॉक्टर डी एस देसवाल( असिस्टेंट डायरेक्टर लेबर डिपार्टमेंट) ने बताया कि मजदूरों में बिना मास्क लगाने से सिलिकॉन डिजीज हो जाती है जिसके कारण मजदूरों की मौत हो जाती हैl अधिकरियों ने बताया कि इस क्षेत्र में इस तरह की डीजज कम होती हैं राजस्थान की तरफ अवेयरनेस कम होने की वजह से वहां पर यह बीमारी एक बड़ा रूप ले रही है.
इस मौके परएड्स कंट्रोल सोसायटी के काउंसलर दीपक महरोलिया ने बताया कि समय-समय पर वह क्रेशर व भट्टो पर जाकर एड्स संबंधी मजदूरों को जानकारियां देते हैं l उनके ब्लड सैंपल भी इस मौके पर लिए गए हैं l उन्हें बताया गया है कि एक जैसी भयंकर बीमारी से किस तरह बचाव जरूरी है इस मौके पर लैब टेक्नीशियन हरिन्दर ने ब्लड सेम्पल भी लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *