हरियाणा

मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने किया पुलिस के हवाले, दूसरा आरोपी फरार

सोहना, संजय राघव
मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवारों में एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले कर दिया । इस मामले में आरोपी का दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया ।पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है व आरोपी को अदालत में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार गांव धुनेला निवासी इकबाल अपने साथी साबुद्दीन के साथ बाइक पर आया ।पुलिस थाने के सामने जा रहे एक युवक के मोबाइल को छीन लिया व मौके से भागने लगे ।इसी बीच युवकों ने शोर मचा दिया व भीड़ ने एक आरोपी इकबाल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दूसरे आरोपी शहाबुद्दीन निवासी धुनेला की तलाश कर रही है ।
जांच अधिकारी एएसआई महावीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है ।वही उसके दूसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है पुलिस ने एक आरोपी को अदालत में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *