उत्तराखंड

पृथ्वी दिवस पर रेंजर के नेतृत्व में चलाया सफाई अभियान

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

चम्पावत जिले के भींगराड़ा रेन्ज कार्यालय में रेंजर भींगराड़ा की अध्यक्षता में पृथ्वी दिवस मनाया गया. साथ ही पृथ्वी दिवस के दिन सफाई अभियान चलाया. लोगों को पृथ्वी, मानव जीवन और जंगलों के महत्व के बारे में बताया. रेंजर ने यह भी बताया कि यदि यह जंगल नही रहेंगे तो पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा और मानव जीवन और धरती का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा. उसके पश्चात रेंज कार्यालय के नजदीक नर्सरी में रेंजर रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुष्कर दत्त,महेश जोशी, दीपक शर्मा, दीवान सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, दुर्गा नाथ आदि ने पिरूल की सफाई की और आस पास के मार्गो की भी सफाई कर अभियान की समाप्ति की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *