उत्तराखंड

भिंगराड़ा एवं दुबचौड़ा रामलीला कमेटियों का गठन, आठ सितंबर से होगी तालीम

दीपक शर्मा, भिंगराड़ा

पाटी विकास खण्ड के भिंगराड़ा एवं चम्पावत के दुबचौड़ा (लधौली) मे रामलीला कमेटी की बैठक मे कमेटी कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

भिंगराड़ा में श्री ऐड़ी रामलीला के लिए प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व ग्राम प्रधान गिरीश चन्द्र भट्ट को अध्यक्ष, प्रकाश चन्द्र भट्ट उपाध्यक्ष, वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया व्यवस्थापक,निवर्तमान ग्राम प्रधान धर्मानन्द भट्ट कोषाध्यक्ष, तुलाराम भट्ट सचिव, चन्द्र शेखर भट्ट उपसचिव, सरपंच सतीश भट्ट एवं ठेकेदार सतीश चन्द्र सह व्यावस्थापक, शिव दत्त भट्ट सह कोषाध्यक्ष के अलावा लीला निर्देशक कृष्ण चन्द्र भट्ट, प्रकाश भट्ट, शिव दत्त ,दया कृष्ण भट्ट को संरक्षक,एवं बारह सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई।

उधर चम्पावत के दुबचौड़ा मे बजरंगबली आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक में आठ सितंबर से तालीम करने का निर्णय लिया गया। श्याम सिंह विष्ट एवं आन सिंह के निर्देशन में रामलीला आयोजित होगी.

इस अवसर पर कमेटी का गठन किया गया जिसमें राम सिंह अध्यक्ष, मोहित सिंह उपाध्यक्ष, महेश चन्द्र पंगरिया महासचिव, दीपक सिंह सचिव, श्याम सिंह कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह, चतुर सिंह, नारायण सिंह, जगत सिंह, जोत सिंह, दान सिंह, भगवान सिंह, गोपाल सिंह, दीवान सिंह, किशोर सिंह, मोहित, सूरज, कमल, बलवंत सिंह, व हयात सिंह को संरक्षक चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *