उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों को दी विदाई

दीपक शर्मा, लोहाघाट 
स्थानीय प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र चम्पावत के चौथे बैच दिव्यांग छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक युग है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर हम भारी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं।

उन्होंने बच्चों में तमाम संचालित कोर्सों के साथ साथ कौशल विकास पर बल दिया जबकि के संचालक अमित जोशी ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को को सजग राष्ट्रसेवी बनने एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए दोनेां को आत्म सात करना होगा।

विदाई समारोह में उपस्थित कौशल विकास केन्द्र के दिव्यांग छात्रों ने रंग मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया जबकि केंद्र संचालक अमित जोशी एवं प्रधानाचार्य जीवानन्द जोशी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य जीवानंद जोशी ने सभी छात्रों को सम्मान उपहार भेंट किये इस अवसर गायत्री पाण्डेय,सीमा पाण्डेय, भुवन भट्ट, बृजेश जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *