झारखण्ड

ऊपरघाट में महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पोखरिया पंचायत में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 महारूद्र श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा एवं पांच कुंडीय महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। सर्वप्रथम पोखरिया शिव मंदिर सह यज्ञ स्थल में डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, समाजसेवी अयोध्या प्रसाद महतो, धानेश्वर विधार्र्थी ने ध्वजारोहण कर व 1101 कुंवारी कन्याओं को कलश देकर उतरावाहिनी नदी गिरीडीह के चंदनकुरूवा उतरावाहिनी नदी रवाना किया। जहां आचार्य महेंद्र पांडेय, चुड़ामनी पांडेय, अजय पांडेय, सुरज पाठक, अमित तिवारी, ओमप्रकाश पाठक व अर्जुन मिश्र ने वैदिक मंत्रोंच्चारण कर कलश में जल भरा गया। फिर उतरावाहिनी नदी से कलश लेकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। कलश यात्रा शिव मंदिर से होकर सदर गांव पोखरिया, सियारी व पंचफेड़ी महुआ मोड़ आदि इलाकों का भ्रमण किया।


कलश यात्रा के दौरान श्रदालुओं ने हर-हर महादेव, जय श्री राम…बाबा नगरिया दूर है आदि के जयकारों से गुंजयमान कर दिया। इस दौरान श्रदालुओं में भक्ति का अटुट श्रद्धा देखने को मिली। कई बुजुर्ग महिलाऐं चिलचिलाती धुप में लगभग 20 किमी नंगे पांव यात्रा में शरीक हुए। महायज्ञ में मुख्य पुजारी फलेंद्र महतो, पोखी महतो, रीतलाल महतो, रामचंद्र मिस्त्री, परमेश्वर महतो, नीलकंठ महतो, कुंजलाल महतो, अयोध्या महतो, मिसरीलाल महतो, धानेश्वर महतो, बासदेव महतो, जयलाल महतो, इंद्रदेव महतो, जानकी महतो, रामचंद्र यादव सपत्निक शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत व ठंडा पानी की व्यवस्था किया था। कलश यात्रा में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, भाकपा डुमरी विस प्रभारी नुनूचंद महतो, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया टुनिया देवी, देवंती देवी, मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम गंझू, पंसस प्रतिनिधि मनोज कुमार, जयलाल महतो, टेकलाल महतो, डुमरचंद महतो, राजेंद्र महतो, कोलेश्वर महतो, भुवनेश्र लडाकू, मुकेश कुमार महतो, लक्ष्मी कुमारी, पुर्णिमा कुमारी, प्रिति कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रमिला कुमारी, नदंनी कुमारी, पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी, कृति कुमारी, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रवचन में अयोध्या से आये प्रवचनकर्ता शीला पांडेय ने कहा कि महायज्ञ से मानव को शांति, समृद्धि व सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए हर मनुष्य को यज्ञ में शामिल होना चाहिए।


भगवान शिव व हनुमान के नाम जपने से मानव को ऊर्जावान बनाती है। यज्ञ के अनुष्ठान से एक नहीं सैकड़ों-हजार लोगों को फायदा मिलता है। किसी भी यज्ञ या अनुष्ठान को दृढ़ संकल्प के साथ किया जाए तो यज्ञ से सदगति का मार्ग प्रशस्त होता है।
शिव मंदिर निर्माण का भूमिपूजन
कंजकिरो के शिशुटोला में शिव मंदिर निर्माण कार्य का सोमवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन आचार्य टुकामनी पाण्डेय, चन्द्रशेखर मिश्र, लखनलाल पांडेय व पुजारी जयनारायण महतो के द्वारा किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, भूतपूर्व सरपंच तालो महतो, खेमलाल महतो, योद्धा महतो, खिरोधर महतो, पंचायत सचिव भरतलाल स्वर्णकार, फालो महतो, चिंतामनी महतो, किटी महतो, हिरामन महतो, शक्ति महता, मोहन महतो, वार्ड सदस्य रीता देवी, पूर्णिमा देवी, कविता देवी, शांति देवी, मनोज कुमार सहित सैकड़ों महिला उपस्थित हुए। मंदिर निर्माण के लिए एक समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष जयनारायण महतो, सचिव हिरामन महतो, कोषाध्यक्ष चिंतामणि महतो, उपाध्यक्ष तालो महतो, उपसचिव बनाए गए।

कंजकिरो में हैंडवास का वितरण


कंजकिरो के पंचायत सचिवालय में 08 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए मुखिया योगेन्द्र कुमार रंजन के द्वारा हेंड वास का वितरण किया गया । साथ में पंस भरतलाल स्वर्णकार, वार्ड सदस्य दिनेश सिंह, महेश तुरी, हेमंती देवी, बसंती देवी, स्वंय सेवक बिहारीलाल तुरी, मीना देवी, प्यारेलाल महतो, सतीश, सुरेश, अनंतलाल महतो के इलावे सेविका सहायिका मौजूद थी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *