यूपी

मेट्रो का गार्डर गिरने से पांच घायल, दो गंभीर

गाजियाबाद। शहर के मोहन नगर इलाके में आज मेट्रो का एक गार्डर (शहतीर) गिरने से पांच लोग जख्मी हो गए जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक ऑटो मोहन नगर इलाके से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान मेट्रो का एक गार्डर आकर ऑटो के ऊपर गिर गया। हादसे में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे में कुल 5 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। लोगों ने मेट्रो प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। हादसे में घायल हुए 5 में से 2 लोगों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *