उत्तराखंड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी बनबसा की टीम

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन चंपावत द्वारा इंटरसिटी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रुप बी का मैच आज टनकपुर व बनबसा के बीच टनकपुर स्टेडियम में हुआ.


प्रातः मैच का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी राजेन्द्र सिंह धामी द्वारा कराया गया. उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया एवं टॉस कराया. बनबसा की क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया.
बनबसा 6 ओवर में 43 रन बनाकर 4 विकेट गंवाकर अभी खेल रही है l
इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत सचिव हरि सिंह महर, कोच दीपक शेट्टी, अशोक आदि उपस्थित थे.
अगला मैच ग्रुप ए का चंपावत एवं लोहाघाट के बीच चंपावत क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा जो कि शुक्रवार को प्रस्तावित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *