उत्तराखंड

खरही में चल रही श्री कृष्ण लीला का विधिवत समापन

दीपक शर्मा, लोहाघाट 
भिंगराड़ा क्षेत्र के खरही गांव मे चल रही दस दिवसीय श्री कृष्ण लीला का विधिवत समापन के साथ ही 12वर्ष पूरे हो गये है श्री कृष्ण का बैजगांव निवासी पण्डित जगदीश शर्मा व ईजर निवासी प्रकाश शर्मा ने विधिविधान के साथ हवन यज्ञ कराकर श्री कृष्ण लीला का समापन कराया इस अवसरपर मुख्य यजमान त्रिलोक सिंह के सानिध्य मे पूर्णानन्द शर्मा,नवीन कोटिया, मनीराम जोशी,उमापती जोशी , प्रेम नाथ , चुड़ामणी शर्मा, केशव दत्त ,खीम नाथ , देव नाथ, भास्कर भट्ट आदि लोगो ने श्री कृष्ण लीला के हवन यज्ञ मे प्रतिभाग किया।


दसवें एवं अन्तिम दिन की लीला मे कृष्ण के द्वारा इन्द्र को पराजित करने एवं उसका घमंड चूर करने के लिये गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना कर इन्द्र द्वारा की वर्षा से बचाने के लिये गोवर्धन पर्वत को ही अपनी उंगली मे उठा कर गोकुल वासियों की रक्षा की साथ ही गोवर्धन पूजा से कंश अन्त की लीला का मंचन हुआ जिसमे श्री कृष्ण द्वारा सारे असुर जातियो का उद्धार एवं अन्त कर सारे समाज को बुराई से अच्छाई की ओर जाने का मार्ग बताना और अच्छे समाज का निर्माण कर दुष्टो का नास करने की लीला का मंचन दिखाया गया।


साथ ही खरही कृष्ण लीला के 12 वे वर्ष की लीला का सफल समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री पूरन सिंह जी के द्वारा खरही कृष्ण लीला लीला मंच में टीन शेड के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोसणा रमेश भट्ट जी समाजिक कार्यकर्ता भिंगराड़ा के द्वारा करवाई गयी और 5100 रूपये की सहयोग राशि कमेटी को दी गयी। माननीय विधायक जी का कमेटी तथा छेत्रीय जनता की तरफ से कोटि सह धन्यवाद और आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *