उत्तराखंड

चम्पावत गोली / बिरगुल में रामलीला का शुभारंभ

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

चम्पावत विकास खण्ड के सिप्टी न्याय पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गाव गोली विरगुल मे होने वाली आदर्श रामलीला का बुधवार को विशेष पूजापाठ के साथ शुरुआत हो गई है.

30वे वर्ष की लीला का शुभारंभ सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष शिवराज सिंह विष्ट ने किया पहले दिन की लीला के मुख्य अतिथि नारायण सिंह महर (मास्साब) के साथ साथमहेश जोशी, मोहन सिंह विष्ट,प्रकाश बोहरा व्यवस्थापक, नवीन सिंह संचालक, महेश महराना उपाध्यक्ष आदि सभी सभी का रामलीला कमेटी अध्यक्ष युवा ग्राम प्रधान गोली अशोक विष्ट ने आभार एवं स्वागत किया।
पहले दिन की लीला मे लीला निर्देशक मनोरथ जोशी व तवला वादक भीम लाल आदि के निर्देशन मे पहले दिन की लीला में नटी सूत्रधार से लेकर सभी देवी देवताओं से पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ के वर मांगने तक की लीला का मंचन किया गया जिसको लेकर गोली, धूरा,जोशीगांव (कैन्यूड़ा) ,तलमाटा बिरगुल, चौड़ा ख्याली, महर पिनाना आदि गांवों से सैकड़ों लोग लीला मंचन देखने पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *