उत्तराखंड

छात्रों को दी गई मतदान से सम्बंधित जानकारियां

दीपक शर्मा, भिंगराड़ा
शुक्रवार को चम्पावत जिले के राजकीय इण्टर कॉलेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य श्री अभिषेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा ई.एल.सी. प्रभारी पान सिंह मेहता के संचालन में मतदाता जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के तहत सभी छात्र छात्राओं को मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी गयी तथा अपने परिवारजनों के नाम देखने,जोड़ने और इसकी जानकारी प्राप्त करने हेतु अपने अपने क्षेत्र के बी.एल.ओ. से संपर्क करने की जानकारी दी गयी साथ ही यह भी बताया गया कि वोटर हेल्पलाइन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डांट एन एस वी पी डांट के साथ ही जिले मे स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के 059651950 में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर डायल कर अपने परिवार का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ग्राम व क्षेत्र स्तर पर चलाया जा रहा है जिससे किसी मतदाता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।


कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक महेश सकलानी,तारा दत्त भट्ट, सुरेश राम,राधिका भंडारी,बीना भट्ट,विकास सिजवाली, हरीश जोशी,त्रिलोचन जोशी ,हरीश प्रसाद,नीलावती देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *