उत्तराखंड

हरेला क्लब के मेले का शानदार आगाज 

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

हरेला क्लब के दो दिनी मेले का आज सुभारम्भ हुवा बताते चले मकर संक्रांति को उत्तराखंड में घुगुति त्योहार के रूप में मनाया जाता हैं और तरह तरह के पकवान बना कर परोसे जाते है सुबह उठकर लोग नदी/सरोवरों में स्नान कर पूजा इत्यादि कर पकवान कौवे को देते है और आवाज लगाते है *(पूस की रोटी माघ खाजा आ कोवा)* आजा ओर आज से ही सादी धार्मिक कार्य शुरू हो जाते है.

दो दिन तक गाँधीमेदान मे चलने वाले मेले का उद्घाटन विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि रोहतास अग्रवाल ने किया.

एक लाख का चेक गहतोड़ी की ओर से क्लब को दिया इससे पूर्व शारदा घाट से रंगा रंग कलस यात्रा निकाली गई. जिसमें कुमावनी परिधान में महिलाओं ,छोलिया ओर स्कूली बच्चों ने भाग लिया.

इस कार्यक्रम में क्लब के डी डी जोशी,डॉ वी के जोसी,जेबी चंद,धर्मेंद्र चंद,दीनदयाल धामी,दिग्विजय तड़ागी,शंकर दत्त ,प्रदीप देवपा,अजय गुरुरानी आदि लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *