उत्तराखंड

शारदा नदी में मिला बदायूं के युवक का शव

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

शारदा नदी में एक युवा पुरूष का शव बरामद हुआ. श्मशान घाट से एक किलोमीटर आगे आज एक शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस ने नदी से निकाला. शव के जेब से बरामद आधार कार्ड में उसका नाम सुखवीर सिंह पुत्र पप्पू निवासी युसुफ नगर बदायूं था लेकिन उसके परिवार जन बरेली रहते हैं.

खबर लिखे जाने तक परिवार जन नहीं पहुँचे थे जिनका पुलिस अग्रीम कार्यवाही के लिए इंतजार कर रही है. अनुमान यह है कि सुखवीर माँ पूर्णागिरि के दर्शनों को आया होगा और किसी दुर्घटना में वह नदी में बह गया होगा. बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा जो परिजनों के आनेे के बाद होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *