उत्तराखंड

बिजली विभाग का फूंका पुतला

दीपक शर्मा, लोहाघाट
चम्पावत जिले के अमोड़ी क्षेत्र में लगातार हो बिजली कटौती के विरोध में अमोड़ी की जनता ने जुलूस निकाल कर बिजली विभाग का पुतला दहन कर आक्रोश जताया. अमोड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि अमोड़ी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों काफी समय से बिजली कटौती हो रही हैं जिससे लोगों की रोजमर्रा जीवन मे कठिनाइयां हो रही है बिजली न आने के विरोध में जनता ने जुलूस निकाल विद्युत विभाग का पुतला फूंका।

 

रविवार को दीपक बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लगातार विद्युत कटौती के विरोध में मुख्य बाजार अमोड़ी मे विद्युत विभाग का पुतला दहन कर जनता ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा शीघ्र ही विद्युत में सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग के कार्यालय पर धरना किया जाएगा। पुतला दहन में दीपक बोहरा, रवीश भट्ट, रमेश भट्ट, बलदेव भट्ट, ईशवरी भट्ट, लीलाधर भट्ट, सतीश शर्मा, गणेश भट्ट, शशी बोहरा, विनोद भट्ट, हेम भट्ट आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *