उत्तराखंड

आल्टो व ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर 

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

आज सुबह लगभग 5:30 बजे कमल पथ के पास हाइवे पर ट्रक व आल्टो के बीच हुई टक्कर में कार में सवार युवक की मृत्यु हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.

हादसे में जान गंवाने वाला बॉबी

टक्कर इतनी भयानक थी कि आल्टो में बैठे मृतक को सब्बल के द्वारा निकाला गया और कार बुरी तरह पिचक गई जानकारी के मुताबिक सुबह आल्टो कार जो खटीमा की ओर जा रही थी और ट्रक जो टनकपुर की ओर आ रहा था दोनों में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें आल्टो कार संख्या U k 03 1089 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे सूचना के बाद पुलिस और नागरिकों की मदद से दोनों कार सवारों को निकाला गया जिसमें बॉबी राम पुत्र फकीर राम 30वर्ष को अस्पताल में मृत घोषित किया गया.

हादसे में घायल सूरज

वहीं दूसरे युवक सूरज गोस्वामी पुत्र देव सिंह गोस्वामी 28 वर्ष को गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है. मृतक बॉबी के पिता ट्रैफिक पुलिस में थे जिन्होंने हाल में ही वीआरएस लिया है.

हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ा ट्रक

अस्पताल में स्थानीय लोगो के अलावा उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल पुलिस के सीओ राजेंद्र सिंह रौतेला ओर कोतवाली का स्टाफ डटा हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *