उत्तराखंड

टनकपुर के ट्रैक पर जून से दौड़ेंगी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

टनकपुर यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा और मंत्रालय की सीधी नजर रही तो जून माह से लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन टनकपुर से चालू हो जाएगा क्योंकि लंबी दूरी के संचालन में सबसे बड़ा रोड़ा था कि ट्रेनों को संचालित तो कर दिया जाये पर डिब्बों को कहां खड़ा किया जाय और उनकी सफाई र धुलाई कहां होगी किन्तु आज उच्च स्तरीय अधिकारियों के आदेश पर वासिंग पिट पर ट्रेन का ट्रायल किया गया जो पूरी तरह सफल रहा. स्टेशन अधीक्षक के डी कापड़ी ने बताया कि ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है और यह पिट 550 मीटर लंबा है इसकी रिपोर्ट वह ऊपर भेज देंगे. बाकी अन्य आधिकारिक जानकारी पीआरओ इज्जतनगर द्वारा ही दी जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *