उत्तराखंड

हादसे में घायल हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ा

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

बनबसा थाने में तैनात हैड कांस्टेबल भोपाल सिंह मेहता जो कि जोड़ मेले की ड्यूटी के लिए जा रहे थे छ्ब्बीस मई को टनकपुर में चर्च के पास अनियंत्रित जीप up 27H 3222 से टकरा गये थे जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया था उनकी आज इलाज के दौरान दिल्ली में मृत्यु हो गयी स्वभाव से बिल्कुल साधारण भोपाल सिंह मेहता का परिवार रुद्रपुर में रहता है 55 वर्ष के मेहता अपने पीछे पत्नी ओर दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गए इस घटना पर बनबसा की थाना प्रभारी मीनाक्षी नोटियाल ने इसे विभाग की अपूर्णीय छती बताया वही चम्पावत के पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने फोन पर हुई बात में बताया कि विभाग इस दुःख की घड़ी में मेहता के परिवार के साथ खड़ा है तथा परिवार को तत्काल सहायता के रुप मे एक लाख दस हजार रुपए नगद की व्यवस्था की जाएगी और नियमानुसार उनकी पत्नी या बेटों में जो उम्र पूरी करता हो उसको विभाग अपने यहां नौकरी पर रखेगा यही नियम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *