पंजाब

बिहार की महिला ने पंजाब में युवक का काट दिया गुप्तांग, जानिए क्यों

Share now

लुधियाना| साहनेवाल के कंगनवाल में बिहार की रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट डाला| वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला अपने 5 साथियों के साथ फरार हो गई| वहीं पीड़ित खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा|
जानकारी के मुताबिक बिहार की रहने वाली पम्मी की शादी कंगनवाल में हुई थी| शादी से पहले उसके प्रेम संबंध बिहार निवासी अमरजीत के साथ थे| पम्मी की शादी होने के बाद उसका प्रेमी 21 वर्षीय अमरजीत भी उसके पास ही किराए पर रहने लगा था| दोनों में अभी प्रेम संबंध चल रहे थे| पम्मी बार-बार अमरजीत से शादी करने के लिए कहती थी लेकिन अमरजीत हर बार इनकार कर देता था| पम्मी ने नर्सिंग का कोर्स किया हुआ था और वह ढोलेवाल के एक अस्पताल में बताओ नर्स नौकरी करती थी| बार-बार शादी से इंकार करने पर पम्मी को गुस्सा आ गया और उसने अमरजीत को मिलने के लिए बुलाया| अमरजीत जब उसके पास मिलने पहुंचा तो उसने ताकत का इंजेक्शन बताकर बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया| इसके बाद अपने 5 साथियों के साथ मिलकर उसका गुप्तांग काट डाला और खून से लथपथ हालत में उसे मौके पर ही छोड़कर अपने साथियों के साथ फरार हो गई| पुलिस के मुताबिक अमरजीत को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 328 और 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *