पंजाब

फिर बनेगी मोदी सरकार, राहुल गांधी अमेठी भी नहीं जीत रहे, पढ़ें नरेश नाथ की भविष्यवाणी, देखें वीडियो

नीरज सिसौदिया, जालंधर
केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है. और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिये अमेठी की सीट बचाना भी मुश्किल पड़ रहा है.  आखिरी चरण के मतदान संपन्न होने के बाद यह भविष्यवाणी ज्योतिषाचार्य नरेश नाथ ने की है.

उन्होंने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार केंद्र में फिर सरकार बनाएगी भाजपा, मोदी दोबारा पीएम बनेंगे. उन्होेंने कहा कि नरेंद्र मोदी का मंगल और ब्रहस्पति मजबूत है जबकि प्रियंका गांधी का मंगल व ब्रहस्पति अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि ज्योतिष गणना के अनुसार राहुल गांधी के लिए अमेठी सीट बचाना भी मुश्किल होगा. कहा कि स्म्रति ईरानी और राहुल गांधी ने जिस समय में नामांकन दाखिल किया था वह राहुल गांधी के लिए सही नहीं है. उन्होने कहा कि राहुल गांधी परिवार के लिए आने वाला समय और भी खराब होने वाला है. उन्हें पारिवारिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी दावा किया है कि भाजपा नीत गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *