हरियाणा

बस स्टैंड पर मिला युवक का शव

संजय राघव, सोहना

रविवार को कस्बे के बस स्टैंड पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई| युवक की आयु करीब 35 वर्ष बताई जाती है| जिसके शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं है| युवक की पहचान नहीं हो सकी है| शव मिलने की सूचना जब पुलिस को मिली तो शहर पुलिस मौके पर पहुँच गई तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पातल में रख दिया गया है| खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है| जाँच अधिकारी कंवर पाल ने बतया कि मृतक युवक के शव को पहचान के लिए अस्पताल में रख दिया गया है| पहचान हो जाने के बाद पोस्टमार्टम करा दिया जायेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *