पंजाब

पंजाब कांग्रेस आरटीआई सेल के सीनियर वाइस चेयरमैन संजय सहगल ने मोदी के खिलाफ की चुनाव आयोग से शिकायत, केदारनाथ पर घेरा

नीरज सिसौदिया, जालंधर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बद्रीनाथ और केदारनाथ दौरे पर पंजाब कांग्रेस आरटीआई सेल के सीनियर वाइस चेयरमैन संजय सहगल चुनाव आयोग पहुंच गये हैं. उन्होंने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए शिकायत नंबर ngs5447570 दर्ज कराई है.

संजय सहगल ने कहा है कि चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं को भावनात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए हिंदुओं के चार धामों में शुमार श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में मेडिटेशन की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इतना ही नहीं उस तस्वीर को हूबहू प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी दिखाया गया. ऐसा करके मोदी ने हिंदू मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया है. अत: उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई की जानी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *