उत्तराखंड

गड्यूड़ा गांव के मतदाताओं को दी जानकारियां, तेज हुआ मतदाता जागरूकता अभियान

दीपक शर्मा, भिंगराड़ा
शनिवार को जिले के ग्राम पंचायत गड्यूड़ा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन में प्रधानाचार्य श्री अभिषेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा ई.एल.सी. प्रभारी पान सिंह मेहता के संचालन में मतदाता जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के तहत ग्राम वासियों एवं विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी गयी तथा अपने परिवारजनों के नाम देखने,जोड़ने और इसकी जानकारी प्राप्त करने हेतु अपने अपने क्षेत्र के बी.एल.ओ. से संपर्क करने की जानकारी दी गयी.

साथ ही यह भी बताया गया कि वोटर हेल्पलाइन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डांट एन एस वी पी डांट के साथ ही जिले मे स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के 059651950 में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर डायल कर अपने परिवार का नाम वोटर लिस्ट में है या नही इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही गड्यूड़ा क्षेत्र बी एल ओ मुन्नी गोस्वामी से गड्यूड़ा गांव के मतदाता जानकारी ले सकते है ग्राम पंचायत गड्यूड़ा मे हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ग्राम व क्षेत्र स्तर पर चलाया जा रहा है जिससे किसी मतदाता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में विद्यालय के शंकर सिंह अधिकारी, विनोद कुमार हिमांशु कुमार,नीरज कुमार, मंयक प्रसाद, सुरेश कुमार ,मोहन भट्ट, हरीश भट्ट, हीरा भट्ट,विकास सिजवाली, त्रिलोचन भट्ट ,हरीश प्रसाद,नीलावती देवी आदि मौजूद रहे।
बीएलओ ने मतदाताओं को दी जानकारी 
शनिवार को ग्राम पंचायत गूंठा, अनरकिया के क्षेत्र में बीएलओ मुन्नी देवी गोस्वामी गूंठा ग्राम पंचायत मे मतदाताओं की बैठक कर लोगों को मतदाता सूची के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें उनका नाम वोटर लिस्ट में होने की सूचना दी गई और *वोटर हेल्पलाइन* तथा *www.nsvp.in* के माध्यम से तथा मोबाइल फोन सेनिर्वाचन कार्यालय चम्पावत के दूरभाष 059 65 1950 को डायल कर अपना अपने परिवार और अपने क्षेत्र के लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जानने के लिए जानकारी प्रदान की गई.
बैठक मे गांव के सावित्री गोस्वामी,कुंती देवी,खीम नाथ,किशनी देवी,केशवी देवी,धनी देवी,गणेश गिरी गोस्वामी,दिनेश नाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *