उत्तराखंड

वनक्षेत्राधिकारी के स्थानान्तरण एवं दो वन दरोगाओं को सेवा निवृत्त होने पर दी विदाई

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट 
आज भिंगराड़ा वन क्षेत्र क्षेत्राधिकारी कार्यालय मे सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों एवं वनक्षेत्राधिकारी का हस्तान्त्रण होने पर भिंगराड़ा वन क्षेत्र के कर्मचारियों की उपस्थिति मे देवकी नन्दन भट्ट की अध्यक्षता एवं उमेश भट्ट के संचालन मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें सेवा निवृत्त वन दरोगा दीवान सिंह बोहरा एवं नारायण राम के साथ साथ भिंगरड़ा वन क्षेत्र के वनक्षेत्राधिकारी रमेश चन्द्र जोशी के भिंगराड़ा वन क्षेत्र से हल्द्वानी तराई वन प्रभाग को स्थानान्तरण होने पर समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई तथा देवीधुरा वन क्षेत्र के वनक्षेत्राधिकारी भूपाल सिह किरौला को भिंगराड़ा वन क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने पर समस्त वन कर्मियों एवं भिंगराड़ा की जनता द्वारा किरौला जी का स्वागत किया गया.
विदाई समारोह मे भिंगराड़ा वन क्षेत्र के समस्त उपस्थित कर्मचारियों एवं भिंगराड़ा एवं खरही की जनता ने वन क्षेत्राधिकारी रमेश जोशी सहित सेवा निवृत्त दिवान सिंह बोहरा व नारायण राम दोनो बन दरौगाओ को दी विदाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *