हरियाणा

लोगों को न्याय दिलाने में वकीलों की भूमिका अहम् : न्यायाधीश सौंधी

सोहना, संजय राघव
जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सौंधी ने कहा है कि लोगों को न्याय दिलाने में वकीलों की भूमिका अहम् होती है जो तथ्य प्रस्तुत करके मामलों को मुकाम तक पहुँचाते हैं| वकील अदालत एवं मुवकि्कल के बीच कड़ी का कार्य करते हैं| यह बात जिला सेशन जज ने कस्बे में आयोजित वकीलों के चैम्बरों के शिलान्यास के अवसर पर कही. चैैैैम्बरों का विधिवत रूप से भूमि पूजन करके शुरुआत की गई| इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में लोक अदालतें जल्दी न्याय दिलाने में काफी कारगार साबित हो रही हैं जिनसे लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय आसानी से मिल जाता है|
कस्बे में अंबेडकर चौक (बाईपास) पर स्थित न्यायिक परिसर में गुरुवार को वकीलों के चैम्बरों की आधारशिला रखी गई| न्यायिक परिसर में कुल 119 चैम्बर बनाए जाएँगे जिन पर करीब साढ़े तीन रूपए की राशी खर्च की जाएगी| उक्त राशी वकीलों से वसूलकर उनको चैम्बर आवंटित किए जाएँगे| गुरुवार को आधारशिला कार्यक्रम में जिला सत्र न्यायधीश आरके सौंधी ने पहुँचकर विधिवत रूप से नारियल तोड़कर आधारशिला रखी|

इस अवसर पर हवं यज्ञ का कार्यक्रम भी किया गया था| सेशन जज के पहुँचने पर वकीलों ने उनका बुक्के देकर अभिनंदन किया| इस अवसर पर सीजीएम अभिषेक फुटेला, विधायक तेजपाल तंवर, सोहना बार एसोसिएशन प्रधान राजकुमार अवाना, एडवोकेट राजकिशोर, सोमवीर तंवर, बार एसोसिएशन उप-प्रधान लवली अग्रवाल, भूपसिंह राघव, सचिव अमित यादव, मनोज गोयल एडवोकेट आदि सहित सैंकड़ों वकील मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *