उत्तराखंड

सोमवार को बंद रहेंगे जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूल

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

बारिश को लेकर हाई अलर्ट के चलते सोमवार को जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. यह जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने दी. सीईओ कार्यालय से इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि –

समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, राइका/राबाइका/राउमावि/राकउमावि/राउप्रावि/राप्रावि/निजी विद्यालय/आँगनबाड़ी सेंटर को निर्देशित किया जाता है कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जनपद के समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों में दिनांक 24 सितंबर  2018 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। विद्यालयों में अध्यापक/कर्मचारी यथावत उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *