उत्तराखंड

23 वर्षीय नवयुवक ने टनकपुर के होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

टनकपुर के एक होटल में नोलापानी निवासी युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जानकारी के मुताबिक दीपक सिंह पुत्र स्वर्गीय भूप सिंह उम्र 23 वर्ष ने शनिवार की सुबह से टनकपुर के विशाल होटल में कमरा no 13 लेकर ठहरा था।किन्तु आज सुबह साढे़ आठ बजे तक दरवाजा न खुलने पर होटल के कर्मचारियों द्वारा दरवाजा खटखटाया गया पर फिर भी नही खुला किसी अनहोनी की आशंका पर होटल स्वामी द्वारा जंगले द्वारा ऊपर से देखे जाने पर रस्सी से कुछ लटका जैसा लगने पर पुलिस को सूचना देकर दरवाजा तोड़कर देखने पर मृतक फंदे से लटका पड़ा था उसके परिवार वालो को सूचना दे दी गयी है जो कि आ रहे है लेकिन बरसात की बजह ओर मार्ग बंद होने से देर तक पहुँचेंगे. कोतवाली पुलिस द्वारा लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है मृतक के परिवार में विधवा मा,ओर एक शादीसुदा भाई और बहन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *