हरियाणा

शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं

संजय राघव, सोहना
साक्षी टीम इंडिया शिक्षा समिति के तत्वाधान कस्बे के पलवल रोड पर स्थित परिवर्तन सेंटर में एक अभिभावक सभा का आयोजन किया गयाl इस सभा में शिक्षा समिति के डायरेक्टर जुबेर खान ने बताया कि शिक्षा एक ऐसा दान है जो सबसे बड़ा दान कहलाया जाता है इसी के जरिए हम एक अच्छे भारत का निर्माण कर सकते हैं आयोजित सभा में जुबेर खान ने बताया कि उनके संस्था का कार्य सड़कों पर बाजारों में घूम रहे गरीब बच्चे, भीख मांगने वाले बच्चों, कूड़ा बीनने वाले बच्चों को शिक्षा देना है lइसके लिए वह प्रयासरत हैं वह ऐसे बच्चों को तलाशते हैं वह उन्हें शिक्षा के लिए तैयार करते हैं उन्होंने बताया कि इस संस्था में जो गरीब महिलाएं हैं उनके बच्चों को भी मुफ्त में पढ़ाया जाता है.

संस्था ने कस्बे में दो शिक्षा सेंटर स्थापित करके बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का बीड़ा उठाया है| उक्त सेंटर वार्ड नंबर-18 मालीवाड़ा, वार्ड नंबर-10 शनिदेव मंदिर स्थानों पर स्थापित हैं| सेंटरों में करीब 150 बच्चे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं| शुरुआत में विद्यार्थियों को 5वीं कक्षा तक की शिक्षा दी जाती है| ऐसे सेंटरों में संचालक शकुंतला, शशी, ममता, अल्का, शीतल आदि शिक्षा दे रही हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *