हरियाणा

24 अप्रैल को सोहना में चलेगा महास्वच्छता अभियान

संजय राघव, सोहना
ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए आज एसडीएम सोहना ने अपने कार्यालय में विभिन विभागों के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रूप रेखा तैयार की।बैठक में आये अधिकारियों को संबोंधित करते हुए एसडीएम ने ग्राम स्वराज अभियान के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल को महा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा lजिसको लेकर विशेष रणनीति तैयार की जा रही है lताकि इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सकेl

एसडीएम सतीश यादव ने बताया की ग्राम स्वराज अभियान के तहत गावो में ही नही बल्कि शहरों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगाl यह अभियान 5 मई तक चलेगा इस दौरान स्वच्छता अभियान मेडिकल चेकअप आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा lक्षेत्र में सभी टॉयलेट व फैली गंदगी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अभियान में एनसीसी व सभी वाईलेंटर भाग लेंगे जिस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया जाएगा।जिस अभियान को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है lवही सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *