देश हरियाणा

एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन समेत पांच गिरफ्तार

मोहित शर्मा, फरीदाबाद
फरीदाबाद पुलिस ने SRS ग्रुप के चेयरमैन सर अनिल जिंदल समेत पांच लोगों को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों से पैसे तो ले लिए लेकिन उसके बदले में उन्हें निर्धारित समय सीमा में मकान मुहैया नहीं कराए।
जानकारी के मुताबिक पुलिस के पास इस ग्रुप से मकान का सौदा करने वाले कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि ग्रुप के चेयरमैन और उनके साथियों ने उनसे मकान के पैसे तो ले लिए लेकिन अब तक मकान नहीं दिए हैं। इसके अलावा उन्हें पैसे भी वापस नहीं किए गए हैं। वह ग्रुप के चेयरमैन और उनके साथियों के दफ्तर में चक्कर काट काट कर थक गए लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए SRS ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसी कड़ी में वीरवार को ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल समेत पांच लोगों को फरीदाबाद से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *