राजस्थान

आसाराम के पड़ोस में रात गुजारेंगे सलमान, कल होगी जमानत पर सुनवाई

जोधपुर। 20 साल पहले किए गए काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को 5 वर्ष की कैद और ₹10000 जुर्माने की सजा सुनाई गई है। सजा का ऐलान होने के बाद ही सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है। यहां उन्हें आसाराम बापू की बगल वाली बैरक में रखा गया है। सलमान खान के वकील ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए अपील की है लेकिन इस पर सुनवाई शुक्रवार को ही होगी। अतः सलमान खान को पूरी रात जेल में जमीन पर सो कर ही बितानी होगी।
बता दें कि 1998 में हुए इस मामले में सलमान के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम, और सैफ अली खान को भी आरोपी बनाया गया था. अदालत ने उन्हें संदेश का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *