हरियाणा

खड़े ट्रक में टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत 

Share now

नरेश गर्ग, लाडवा
बुधवार देर रात्रि लाडवा-पीपली मार्ग पर गांव भीड़ मथाना के नजदीक खड़े ट्रक में टक्कर मार देने के कारण एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
लाडवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मयंक पुत्र कर्मवीर बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक मयंक के पिता कर्मवीर की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह लाडवा से अपने गांव भीड़ मथाना की ओर जा रहा था। गांव सौन्टी के नजदीक सडक़ के किनारे एक ट्रक खड़ा था वक्त रात्रि लगभग 9:30 बजे का था। जिसमें टक्कर लगने से मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी। ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *