हरियाणा

अपराध शाखा ने शातिर चोर किया गिरफ्तार

सोहना, संजय राघव
अपराध शाखा ने सिलानी मोड़ से चोरी की बाइक ले जा रहे एक शातिर चोर को गिरफ्तार कियाl पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से दो अन्य चोरी की बाइक भी बरामद हुई lशातिर चोर ने यह बाइके गुड़गांव के सेक्टर 14 सेक्टर, सेक्टर40 ,बादशाहपुर के इलाके से चुराई थी lतीनों बाइकों को अपराध शाखा ने बरामद कर लिया lआरोपी को रविवार के दिन अदालत में पेश किया जहां से उसे भौंडसी जेल भेज दिया गयाl जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रहे एच सी मनोज ने बताया कि अपना अपराध शाखा को इतला मिली कि एक शातिर चोर सिलानी चौक के समीप चोरी की बाइक ले जाकर मेवात की तरफ जा रहा है lइतला मिलने पर आरोपी को अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया lपूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गांव गढ़ी जिला भरतपुर निवासी मूजाइल उर्फ शोकीन के रूप में हुई है आरोपी ने बताया कि उसने इसके अलावा दो अन्य बाइक भी चुराईं हैं जो उसने सोहना के अंसल पहाड़ी में छुपा रखी है l आरोपी ने एक बाइक गुड़गांव सेक्टर 14 वह दूसरी बाइक सेक्टर 40 व एक बाइक बादशाहपुर से चुराई थी l तीनों बाइकों अपराध शाखा ने अपने कब्जे में ले लिया है वहीं आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *