हरियाणा

देवेंद्र बने प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष

संजय राघव, सोहना
हरियाणा प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के तत्वाधान सोहना खंड के गांव मंडावर में एसोसिएशन का सोहना खंड का चुनाव शान्ति पुर्वक संपन्न हुआ lचुनाव जिला प्रधान संदीप गुलिया जिला महासचिव अमित भारद्वाज मौजूदगी में संपन्न हुआ lइस चुनाव में सोहना खंड के 83 प्राथमिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया lचुनाव सर्वसम्मति से कराया गया व सोहना खंड के प्रधान पद पर गांव निंबोठ के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक देवेंद्र सागवान प्रधान चुना गयाl इसके अलावा गांव सांचौली के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक सतप्रकाश को खंड सचिव तथा लाला खेडली के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष गांव टोलनी के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक जितेंद्र कुमार को खंड का वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा गांव करणकी की विद्यालय प्राथमिक विद्यालय में कार्य अनिता कुमारी को उप प्रधान, तथा इसी विद्यालय में कार्यरत महेंद्र सिंह को प्रेस प्रवक्ता और गांव मंडावर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक जितेंद्र नांदल को खंड संगठन सचिव सर्व सम्मति से चुना गया lइस मौके पर पर्यवेक्षक रूप में एसोसिएशन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा तथा फरुखनगर खंड के प्रधान मनजीत गुलिया मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *