हरियाणा

कुरुक्षेत्र में बनेगा ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट : सुधा

Share now

कुरुक्षेत्र (ओहरी )

थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस शहर में पर्यटकों के लिए एक ग्रीनफिल्ड नाम से एयर पोर्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए एक और कदम आगे बढ़ा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के प्रथम चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विधायक सुभाष सुधा रविवार को संत निरंकारी भवन में संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में 19 वे विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के उपरांत बोल रहे थे। इससेे पहले विधायक सुभाष सुधा,जोनल इंचार्ज टेक चंद. संयोजक गुरचरण सिंह, संचालक बाल कृष्ण मस्ताना, गुरमीत सिंह, तिलक राज नेे विधिवत रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र में एयर पोर्ट बनाने के लिए कई बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति व्यक्त कर दी है और आगामी कार्रवाई शुरू करने के आदेश भी जारी कर दिए है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को कुरुक्षेत्र में एयरपोर्ट बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की एयर पोर्ट एथौरटी आफ इंडिया नई दिल्ली के पास प्रस्ताव भेजा। इस प्रस्ताव पर एयर पोर्ट विभाग नेे राज्य सरकार को एयर पोर्ट के सर्वे की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा है। इस में सबसे पहले सर्वे के लिए जरूरी राशि जमा करवाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था। इस पत्र पर राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त मुख्य सचिव सिविर एविएशन ने एयर पोर्ट विभाग के पास सर्वे के लिए दस लाख रुपए की राशि जमा करवा दी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इस परियोजना पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इस परियोजना के अमलीजामा पहनाने के बाद कुरुक्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इस मौके पर गुरमीत सिंह सैनी, सुरेश कुमार, गिरिश ग्रोवर, हरबंस सिंह, देवी दयाल शर्मा, सोमनाथ नंबरदार सिंह अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *