हरियाणा

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा पचास हजार का ईनामी बदमाश

सोहना : क्राइम ब्रांच सोहना ने सिलानी मोड़ के समीप 50 हजार का इनामी बदमाश इनायत उर्फ अन्ना को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया lबदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथी के साथ आया था lलेकिन क्राइम ब्रांच सोहना के हत्थे चढ़ गयाl आरोपी बदमाश की 2014 से पुलिस को तलाश थी lआरोपी के खिलाफ लूट, चोरी ,हत्या, डकैती के दर्जनभर मामले दर्ज हैं l अदालत से भी यह भगोड़ा घोषित हैl
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच सोहना को इतला मिली कि इनायत उर्फ इना जिस पर 50 हजार का इनाम है वह सिलानी मोड पर अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है lइतला पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर रेड की व मौके से इनायत उर्फ इन्ना को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लियाl वही उसका साथी मौके से फरार हो गया
क्राइम ब्रांच के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि इनायत हुसैन पर 50000 का इनाम था वह 2014 से फरार चल रहा था पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि मैं इस वारदात को अंजाम देने के लिए सोहना आया था क्राइम ब्रांच ने सोहना थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *