उत्तराखंड

विधायक के कार्यक्रम से पहले दोपहर में ही बस्तिया पहुंच गया हाथियों का झुंड

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

टनकपुर के नजदीकी ग्राम सभा बस्तियां में जहां विधायक कैलाश गहतोड़ी का एक कार्यक्रम था उससे कुछ समय पहले ही जूनियर हाईस्कूल से पहले बस्तिया में हाथियों का एक झुंड पहुंच गया और ग्रामीणों में भगदड़ हो गई आपको बताते चले कि नंधौर अभयारन बनने के बाद सीमांत के गांव में जंगली जानवरों का आतंक है और जंगली जानवर कई लोगों को शिकार बना चुके है और किसानों की खेती बर्बाद कर चुके है लेकिन वन विभाग कानो पर पर्दा लगाए बैठा है इस संबंध में बस्तियां के समाज सेवी हरीश लापड पूर्व प्रधान सरोज देवी प्रधान नवीन बोहरा सीता देवी ओर अन्य ग्रामीण लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन और वन विभाग इसमे कुछ नहीं करते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *