दिल्ली

केजरीवाल के साले का बेटा पीडब्ल्यूडी स्कैम में गिरफ्तार

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी के भाई का बेटा PWD स्कैम में गिरफ्तार कर लिया गया है| केजरीवाल के रिश्तेदार विनय बंसल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज सुबह गिरफ्तार किया है| संबंध में तीन FIR दर्ज की गई हैं|
एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक लोक निर्माण विभाग से संबंधित घोटाले में विनय बंसल को गिरफ्तार किया गया है| रिपोर्ट में कहा गया है कि रूट्स एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक राहुल शर्मा ने शिकायत की थी कि अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर केजरीवाल के साले बंसल की कंपनी रेनू कंस्ट्रक्शन को फायदा पहुंचा रहे हैं| उन्होंने एक ड्रेनेज के निर्माण में अनियमितता का भी आरोप लगाया था| यह कंपनी बंसल अपने साथियों कमल सिंह और पवन कुमार के साथ मिलकर चला रहे हैं| इस संबंध में तीन FIR दर्ज की गई है जिनमें से एक में विनय बंसल को गिरफ्तार किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *