दिल्ली

देश में पहली बार अनुशासित किए जा रहे हैं प्राइवेट स्कूल क्योंकि दिल्ली में हमारी सरकार है : केजरीवाल

Share now

नई दिल्ली| दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसने वाली केजरीवाल सरकार के कदम के बाद अब पूरे देश में निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के प्रयास तेज हो गए हैं| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका श्रेय दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को दिया है|
केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि देशभर में पहली बार निजी स्कूलों पर शिकंजा कसा जा रहा है| उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो सका है क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है| उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों पर लगाम लगाने की हमारी मुहिम रंग लाई है जिसका असर पूरे देश में अब देखने को मिल रहा है| केजरीवाल ने इसे एक सुखद पहल बताते हुए कहा कि इससे आम आदमी को लाभ होगा| उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने न सिर्फ निजी स्कूलों पर लगाम लगाई बल्कि सरकारी स्कूलों की दशा भी सुधारी|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *