दिल्ली देश मेट्रो

मोदी से मिले जॉर्डन के किंग, 12 समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली। जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज हैदराबाद हाउस में मिले। दोनों की मुलाकात का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। बता दें कि करीब 3 सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन यात्रा पर गए थे। इसके बाद मंगलवार को जॉर्डन के किंग तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं।

इससे पहले गुरुवार को किंग ने विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने हैदराबाद हाउस पहुंचे। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधि मंडलों के बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए जिसमें महत्वपूर्ण रक्षा समझौता भी शामिल है। इसके बाद किंग अब्दुल्लाह उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति से भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *