मनोरंजन मुंबई मेट्रो

माया नगरी में घर तलाश रही हैं जैकलिन

Share now

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों मायानगरी में एक घर तलाश रही हैं। अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 की शूटिंग के बाद मुंबई लौटी जैकलिन पिछले करीब 2 हफ्ते से नया घर तलाशने में जुटी हुई हैं। फिलहाल उनकी तलाश पूरी नहीं हो पाई है। बता दें कि जैकलिन फिलहाल बांद्रा में एक अपार्टमेंट में रह रही हैं। अब उन्हें नए आशियाने की तलाश है।

उन्होंने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग थाईलैंड के बैंकॉक में की गई है। यह फिल्म ईद पर रिलीज करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *